नाजिरा में न्यूज हंट वेब पोर्टल का शुभारंभ।

आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी के साथ आज नाजिरा के संवाद जगत में न्यूज हंट नामक वेब पोर्टल का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया गया। नाजिरा के एम सी क्लब में आयोजित उद्घाटन समारोह में क्षेत्र से जुड़े प्रशासनिक, सामाजिक, बौद्धिक एवं राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगो सहित मीडिया कर्मी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर न्यूज हंट वेब पोर्टल की ओर से हाल ही में घोषित मैट्रिक एवं हायर सेकंडरी परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावियों का अभिनंदन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस पोर्टल पर असमिया भाषा के साथ ही हिन्दी एवं अंग्रेजी में भी संवाद उपलब्ध होंगे।


