न्यूज डेस्क -18जनवरी2023 :
शिवसागर जिले के नाजिरा महकमा अंतर्गत दरकियाल गांव में 17जनवरी से असम भाउना महोत्सव 2023का शुभारंभ हुआ। आगामी 23 जनवरी तक सप्ताह व्यापी भाउना महोत्सव के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण, आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेन दत्त ने किया। इसके बाद वयोवृद्ध गणमान्य नागरिक नोमल बरगोंहाई ने स्मृति तर्पण किया। निकटवर्ती कई गांवों के श्रद्धालुओं के सहयोग से दरकियाल बर नामघर प्रांगण में शंकरदेव -माधवदेव क्षेत्र में सुबह से ही हजारों की संख्या में भक्त वैश्वव की उपस्थिति देखी गई। भक्तिमय वातावरण तथा स्वच्छ पर्यावरण के बीच असम भाउना महोत्सव के पहले दिन आऊनीआटी सत्र के सत्राधिकार डॉ पीतांबर देव गोस्वामी महाप्रभु के उपस्थित होने पर उपस्थित हजारों भक्त वृंद द्वारा उनका स्वागत किया गया। संध्याकाल में सत्राधिकार प्रभु ने भाउना कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की घोषणा की। इस कार्यक्रम में निकटवर्ती क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर प्रणब दत्त एवं शरीफ अली द्वारा संपादित स्मृति ग्रंथ का अनावरण भी किया गया।

