न्यूज डेस्क- 8फरवरी2023 : उड़ान योजना के अंतर्गत पवन हंस की आज से डिब्रूगढ़ -जोरहाट-तेजपुर-गुवाहाटी हेलीकॉप्टर सेवा हुई शुरु ।
क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ के तहत आज गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै एयरपोर्ट से असम के कुछ जिलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ हुआ। पवन हंस लिमिटेड द्वारा संचालित
यह सेवा सप्ताह में तीन दिन-
क्रमशः सोम,बुध, एवं शुक्रवार को जारी रहेगी।
निर्धारित तीनों दिन सुबह 8.50बजे डिब्रूगढ़ से जोरहाट
9.50बजे जोरहाट से तेजपुर
10.55बजे तेजपुर से गुवाहाटी के लिए उड़ान भरेगी। वापसी में दोपहर 12.15बजे गुवाहाटी से तेजपुर,दोपहर 1.20बजे तेजपुर से जोरहाट 2.25बजे
जोरहाट से डिब्रूगढ़ के लिए हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा।
अधिकृत जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में 11यात्रीयों की बैठने की क्षमता है। इस हेलीकॉप्टर सेवा के शुरु होने से असम की हवाई सेवा को एक नई ऊर्जा मिलेगी। लोगों को समय की बचत के साथ ही अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी सहुलियत होगी।


