न्यूज़ हन्ट डेस्क- 05अप्रेल,2024 : राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी आयूष गोयल का नाजिरा दौरा -चुनावी तैयारीयों का लिया जायजा
आगामी लोकसभा चुनावों के प्रथम चरण के होने वाले चुनावों की तैयारियां संबंधित जानकारी प्राप्त करने आज राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी अनुराग गोयल ने नाजिरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नाजिरा अनुमंडलाधिकारी कार्यालय परिसर में बनाये गये स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराये जाने संबंधित सभी पहलुओं पर अतिरिक्त आयुक्त सह -नाजिरा जिला निर्वाचन अधिकारी आयूषी जैन के साथ एक बैठक भी आयोजित की। अनुमंडलाधिकारी जैन ने उन्हें चुनाव संबंधित सभी तैयारियों की विस्तृत रूप में जानकारी दी।
