न्यूज़ हन्ट डेस्क -16अप्रैल ,2024: लोक सभा के प्रथम चरण के चुनाव प्रचार पर बुधवार की शाम को विराम लग जाएगा। इस के पूर्व सभी राजनीतिक दल ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचने में अपना पसीना बहाते हुए देखे जा रहे हैं।
आज जोरहाट संसदीय सीट के अधीन आमगुड़ी के जांजी हेमचंद्र शर्मा काँलेज मैदान में भाजपा मित्र दल की आयोजित विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डा. हिमंत विश्व शर्मा ने जोरहाट संसदीय सीट से उम्मीदवार तपन गोगोई के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के चहुंमुखी विकास के लिए तीसरी बार मोदी सरकार – चार सौ पार का उद्घोष करते हुए देश तथा राज्य के हित में भाजपा के एनडीए गठबंधन को वोट देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री श्री शर्मा बुधवार को शिवसागर में कल एक रोड शो भी करेंगे