न्यूज़ हन्ट -डेस्क -20 अप्रैल 2024 :जोरहाट संसदीय सीट के लिए 19 अप्रैल को हुए चुनावों में संसदीय सीट के अधीन नाजिरा निर्वाचन ज़िले की नाजिरा विधानसभा क्षेत्र के अधीन हाथी पट्टी में मतदान वाले दिन स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब संबंधित मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर मतदान की अवधि खत्म होने के बाद संदिग्ध हालात में खड़े एक बोलेरो वाहन पर लोगों की नजर पड़ी। इस दौरान जब वहां उपस्थित लोगों ने AS04 AA 7848 वाहन की जानकारी लेने के लिए वहां पहुंचे तो वाहन के भीतर चार EVM सहित एक व्यक्ति को लगभग दो घंटे से हाथी पट्टी हाई स्कूल मतदान केंद्र के निकट खड़े होने से संबंधित जानकारी चाही तो वाहन में बैठे व्यक्ति ने खुद का परिचय जोनल अधिकारी के रूप में दिया और अपना नाम देवाशीष नंदी बताया ऐसा वहां के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आचार संहिता के नियमों से परे दो घंटे से भी अधिक अंधेरे में बिना किसी आधिकारिक सूचना के वाहन में रखे ईवीएम को देख कुछ राजनीतिक दल के समर्थकों द्वारा उत्तेजित होने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल द्वारा वाहन को नाजिरा निर्वाचन जिला कार्यालय ले जाया गया। इस बीच संबंधित मतदान केंद्र की प्रक्रिया पूरी कर पीठासीन अधिकारी तथा चुनाव अधिकारी वापस जिला कार्यालय निर्वाचन की ओर लौटने की तैयारी कर रहे थे और मतदान केंद्र के निकट चार ईवीएम वाहन से बरामद की घटना से संबंधित उनके पास किसी प्रकार की तत्कालीन जानकारी के नहीं होने को लेकर लोगों के बीच उठ रहे सवालों का जवाब कौन देगा यह अपने आप में अहम सवाल ही৷
Breaking News
- ঢাল তৰোৱাল বিহীন নিধিৰাম চৰ্দাৰত পৰিণত হল অসমৰ সমজিলা সমূহ : কোনো সমজিলাতে নাই নিৰ্বাচনী বিষয়াৰ কাৰ্যালয়
- নাজিৰা ৰাজহ চক্ৰত অনলাইন প্ৰৱঞ্চকৰ দৌৰাত্ম্য : ৰাজহুৱা স্বাৰ্থত নাজিৰা থানাত এজাহাৰ দাখিল
- নাজিৰা–শিমলুগুৰিত ভেজাল পনিৰ ব্যৱসায়ৰ অভিযোগ : নিদ্ৰাৰত খাদ্য আৰু অসামৰিক যোগান বিভাগ
- असम विधानसभा चुनावों की हुई घोषणा – 9अप्रेल को एक चरण में होगा 126सींटों के लिए मतदान 4मई को मतगणना
- অসম বিধানসভাৰ নিৰ্বাচনৰ দিন ঘোষণা কৰিলে নিৰ্বাচন আয়োগে : অহা ৯ এপ্ৰিলত অনুষ্ঠিত হ’ব ভোটগ্ৰহণ
- নাজিৰা বিধানসভা সমষ্টিত ভূমি পট্টা বিতৰণ
- অসম অৰুণাচল সীমান্তৰ্বতী সাপেখাতীৰ হোলোঙামৰা গাঁওত এটুপি পানীৰ বাবে হাহাঁকাৰ কৰিছে ৰাইজে
- গাঁৱৰ প্ৰাকৃতিক পৰিবেশত আলি আই লৃগাঙ উদযাপনৰ আহ্বান জনালে অৱন্তী পামেগাম চেতিয়াই

