न्यूज़ हंट डेस्क -12 मई 2024 :आज श्री परशुराम सेवा समिति शिवसागर जिला (सर्व समाज) के सौजन्य से आयोजित श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के द्वितीय चरण में
कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस में पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश जी काबरा एवं विशिष्ट समाज सेवी जुगल किशोर सिंघी भी शामिल हुए।
समिति की ओर से इन का स्वागत किया गया। इनके अलावा भी कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में बिहू नृत्य एवं रंगारंग भजन संध्या भी आयोजित हुई।
समिति के अध्यक्ष डां गिरीराज शर्मा ने
सभी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है

